{"_id":"6210002b36557b54565143ef","slug":"baba-raped-the-woman-on-the-pretext-of-extortion-arrested-jhansi-news-jhs2152582102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा ने झाड़-फूंक के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा ने झाड़-फूंक के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
छतरपुर। जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र के ब्रम्होश्वर धाम लखेरी के पुजारी लवकेश तिवारी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने धारा 376 एवं 450 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
लवलेश तिवारी ग्राम धनुपुरा में दरबार लगाकर कर लोगों का भविष्य बताता है। शादी के कई साल होने के बाद भी बच्चा न होने पर महिला बाबा के पास गई थी। महिला का कहना है कि बाबा ने उसे यह कहते हुए अपने पास बुलाया था कि उसके ऊपर प्रेत बाधा है। झाड़-फूंक के बाद संतान हो जाएगी।
पीड़िता का कहना है कि वह बाबा के बुलाने पर उनके पास गई। साथ में उसका पति भी था। बाबा ने पति को प्रसाद लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद कपड़े उतारने के लिए कहा। बाबा ने झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म किया। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस को एफ आई आर दर्ज करने एवं मामले की जांच करने में एक दिन लग गया। खजुराहो पुलिस ने महिला की तहरीर पर बाबा पर 376 एवं 450 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया।