फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Ed Joint Entrance Exam Date for filling online form extended till 10 April

B.Ed Entrance Exam: ऑनलाइन फॉर्म भरने की डेट 10 अप्रैल तक बढ़ी, पांच तारीख तक नहीं देना पड़ेगा विलंब शुल्क

Fri, 03 Mar 2023 10:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Mar 2023 10:29 PM IST
सार

इस बार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी शासन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को दी है। बीयू ने बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तीन मार्च तय की थी। जबकि, चार से दस अप्रैल तक आवेदन करने पर विलंब शुल्क देना पड़ता।

विज्ञापन
B.Ed Joint Entrance Exam Date for filling online form extended till 10 April
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है। हालांकि, पांच अप्रैल तक फॉर्म भरने में छात्र-छात्राओं को कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

इस बार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी शासन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को दी है। बीयू ने बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तीन मार्च तय की थी। जबकि, चार से दस अप्रैल तक आवेदन करने पर विलंब शुल्क देना पड़ता। चूंकि, कई विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष/पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की मौजूदा सत्र की परीक्षाएं चल रही हैं, इस कारण उनको फॉर्म भरने में परेशानियां हो रही हैं। कई छात्र-छात्राएं तो फॉर्म भर ही नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको मद्देनजर रखते हुए बीयू प्रशासन ने फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि अब छात्र-छात्राएं पांच अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क फॉर्म भर सकेंगे। जबकि, छह से दस अप्रैल तक फॉर्म भरने में विलंब शुल्क लगेगा। उन्होंने बताया कि अभी सामान्य और ओबीसी छात्रों को 1400 रुपये फीस जमा करनी पड़ रही है। विलंब शुल्क लगने पर छह सौ रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, एससी छात्रों को भी 700 की जगह एक हजार रुपये विलंब शुल्क जमा करना पड़ेगा।

विज्ञापन

3.70 लाख छात्र करा चुके पंजीकरण
झांसी। तीन मार्च तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर 3.70 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। 2.86 लाख छात्रों ने फीस जमा कर दी है। बताया गया कि 24 अप्रैल को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रदेश भर के 75 जिलों में आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed