फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Azam Khan was in SP and will remain in it: Shivpal

आजम खान सपा में थे और आगे भी रहेंगे : शिवपाल

Wed, 24 Sep 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan was in SP and will remain in it: Shivpal
झांसी। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा झूठी और बेईमान सरकार है। पहले टैक्स बढ़ाकर जनता को लूटा, फिर छूट देने का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि आजम खान सपा के संस्थापक सदस्य हैं। उनकी मदद के लिए वह और अखिलेश यादव ने भी प्रयास किए, लेकिन राहत नहीं मिली। कहा कि आजम सपा में थे और आगे भी रहेंगे।
विज्ञापन

झांसी में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आए शिवपाल यादव ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा कुछ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से परेशान है और सरकार लगातार टैक्स बढ़ाकर जनता को लूटती रही। उन्होंने कहा कि देश बहुत पीछे चला गया है। पिछली किसी सरकार में शाम छह से सुबह पांच बजे तक छापे नहीं पड़ते थे, लेकिन अब क्या हो रहा है। बिजली देने के नाम पर भी भाजपा जनता को धोखा दे रही है। शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने बकरी चोरी जैसे फर्जी व झूठे मुकदमे में सपा नेता आजम खान को फंसाया। सपा ने हमेशा आजम की मदद की। दावा किया कि आजम आगे भी सपा में ही रहेंगे। इस दौरान राज्यसभा सदस्य डॉ चंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव भोजला, सीताराम कुशवाहा, स्वदेश यादव, मान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


000000000
कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ : पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के सर्किट हाउस पहुंचने के बाद भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में अनुशासनहीनता का बोलबाला रहा। मीडिया से बातचीत के दौरान भी जिलाध्यक्ष को पदाधिकारियों से हाथ जोड़कर बाहर जाने के लिए कहना पड़ा। बाद में शिवपाल यादव ने कहा कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में अनुशासन जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article