फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ayushman cards for the elderly are being made through a special drive.

Jhansi News: अभियान चलाकर बनाए जा रहे बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड

Mon, 10 Aug 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards for the elderly are being made through a special drive.
- 14 तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी
विज्ञापन

मोंठ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोंठ ब्लॉक क्षेत्र में 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 14 अगस्त तक अधिक से अधिक पात्र वरिष्ठ नागरिकों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक क्षेत्र में 2582 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

कार्ड बनाने की सुविधा मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ समथर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व मोंठ क्षेत्र के लगभग 30 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर उपलब्ध कराई गई है। गांव से लेकर कस्बा स्तर तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी घर-घर संपर्क कर लोगों को योजना की जानकारी दे रहे हैं और पात्र बुजुर्गों को कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ के अधीक्षक डॉ. माता प्रसाद राजपूत ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी है। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को इस योजना के तहत निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त तक ब्लॉक के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड हर हाल में बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रणनीति बनाकर अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ के आयुष्मान मित्र कुलदीप यादव ने जानकारी दी कि प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से देर शाम तक कार्ड बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान न केवल बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी राहत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed