{"_id":"5eb6efad8ebc3e907c68538a","slug":"awareness-jhansi-news-jhs1663662176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली बनाकर किया कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली बनाकर किया कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक
विज्ञापन
इलाइट चौराहा पर रंगोली बनाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।
झांसी। कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को एनएसएस स्वयंसेवकों ने इलाइट चौराहे पर रंगोली बनाई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कोरोना वारियर्स बनकर लोगों को मास्क लगाने और सैनिटाइजेशन के प्रति प्रेरित किया।
महानगर में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुंदेलखंड विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को लगाया गया है। शनिवार को विवेकानंद महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने इलाइट चौराहे पर रंगोली बनाई। इसमें लोगों को मास्क लगाने, सैनिटाइजेशन करने, घर में रहें सुरक्षित रहें और सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी गई। इस मौके पर काजल ओझा, काजल परिहार, दीपक अहिरवार, अमन दोहरे मौजूद रहे।
------------
छोटे दुकानदारों और ट्यूटर्स को मिले राहत राशि
झांसी। बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर छोटे दुकानदारों और होम ट्यूटर्स को राहत राशि देने की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष तरुण अरोड़ा ने कहा कि बच्चों को होम टयूशन पढ़ाने वालों को सरकार राहत राशि दे। कोरोना के दौर में प्राइवेट ट्यूटर्स और छोटे दुकानदारों की आजीविका पर संकट आ गया है। इस मौके पर कोमल शाक्य, डीडी मिश्रा, शाहिद खान, पंकज जैन, रविंद्र झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------