फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Automatic signals will be installed on Jhansi-Kanpur railway line, speed of trains will increase.

Jhansi News: झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर लगेंगे ऑटोमैटिक सिग्नल, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 22 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Automatic signals will be installed on Jhansi-Kanpur railway line, speed of trains will increase.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर अब ट्रेनों की रफ्तार तेज होगी। रेलवे इस ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नल लगा रहा है। इसके बाद ट्रैक पर चार-पांच किमी के अंतर पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

ट्रेनों का संचालन कंट्रोलर और रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन के बीच संचार के जरिये किया जाता है। जब एक ट्रेन दूसरे स्टेशन को पार कर जाती है तभी उसके पीछे वाली ट्रेन को पिछले स्टेशन से आगे बढ़ाया जाता है। अब तक ट्रेनें 10 से 12 किमी के अंतर पर चलती हैं। अब रेलवे झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं। इसके लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-गढ़मऊ, उरई-अटा, अटा-कालपी व पुखरायां-लालपुर के बड़े सेक्शनों को छोटे सेक्शन में बदला जा रहा है। इन सेक्शन में सिग्नल ऑटोमैटिक काम करेंगे। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ऑटोमैटिक सिग्नल लगने के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed