फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Auto driver's body found lying on railway track under suspicious circumstances

Jhansi News: रेल पटरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला ऑटो चालक का शव

Sat, 13 Dec 2025 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Auto driver's body found lying on railway track under suspicious circumstances
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी थाना के पाल कॉलोनी निवासी प्रदीप (24) का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झांसी-ग्वालियर रूट पर सूती मिल के पास से बरामद हुआ। उसके चेहरे पर खून के निशान थे। परिजन उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

प्रदीप ऑटो चलाता था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मां आभा देवी को फोन कर प्रदीप ने बताया कि अपने दोस्त के साथ काम के सिलसिले में बाहर जा रहा है। जगह के बारे में उसने कुछ नहीं बताया। घर में ताला बंद करके चाभी पास के दुकान पर दे गया। रात में वह घर नहीं लौटा। उसको फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उसके दोस्त भी प्रदीप के बारे में कुछ नहीं बता सके। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे प्रदीप के दोस्त रिंकू ने उसका शव रेल पटरी पर पड़ा होने की बात बताई। यह सुनकर उसका भाई धीरज घटना स्थल पर पहुंचा। धीरज के मुताबिक प्रदीप के चेहरे पर खून के निशान थे। शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान नहीं थे। पुलिस का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिस दोस्त के साथ वह गया था, वह लापता है। विवाद की वजह से उसके दोस्त ने ही हत्या कर शव पटरी पर फेंक दिया। परिजनों का कहना है कि प्रदीप पैसा कमाने के लिए बाहर जाना चाहता था। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत की सही वजह मालूम हो सकेगी। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed