फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man committed suicide by jumping in front of a train in Sipri Bazar area of Jhansi

शादी से पहले ही खुशियों को लग गई नजर: युवक ने सगाई के बाद ट्रेन से कटकर दी जान, चार महीने बाद होना था विवाह

Sat, 17 Sep 2022 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

मृतक की सगाई हो चुकी थी और चार महीने बाद शादी होनी थी। वो पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping in front of a train in Sipri Bazar area of Jhansi
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में एक ऑटो ड्राइवर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की सगाई हो चुकी थी और चार महीने बाद शादी होनी थी। वो पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन

ग्वालियर रोड स्थित पाल कॉलोनी में रहने वाले इकबाल का पुत्र इकरार हुसैन ऑटो ड्राइवर था। गुरुवार की शाम तकरीबन सात बजे वह घर से निकला और इसके बाद वापस नहीं लौटा। मोबाइल पर घंटी जा रही थी, लेकिन फोन उठ नहीं रहा था। इस पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। ग्वालियर रोड फ्लाईओवर के पास उसकी चप्पल पड़ी मिली।

विज्ञापन

जानकारी करने पर लोगों ने बताया कि एक युवक ने करारी से गुजरी रेल लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शव को पुलिस ने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस पर पिता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां इकरार का शव पड़ा हुआ मिला। पिता ने बताया कि इकरार की सगाई हो चुकी थी।

फरवरी में शादी होनी थी। बड़े भाई इकलाख की शादी भी साथ में ही होनी थी। लेकिन शादी का सेहरा पहनने से पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया कि पहले उसके शव को लावारिस में दर्ज किया था। बाद में उसकी शिनाख्त हो गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed