फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi News Auto driver hanging sucide

Jhansi: परेशानियों से जूझ रहे ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 25 Sep 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

सीपरी बाजार थाना इलाके की कांशीराम कॉलोनी निवासी हरगोविंद का पुत्र अन्नू रायकवार (25) ऑटो ड्राइवर था। शुक्रवार को उसकी मां गायत्री और भाई सुरेंद्र बाजार गए हुए थे। घर में कोई नहीं था। इसी दरम्यान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Jhansi News Auto driver hanging sucide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

परेशानियों से जूझ रहे ऑटो ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसे एक महिला लगातार प्रताड़ित करती आ रही थी। इसके अलावा खरीदा हुआ ऑटो भी उसके हाथ से निकल गया था, जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। इन्हीं परेशानियों के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना इलाके की कांशीराम कॉलोनी निवासी हरगोविंद का पुत्र अन्नू रायकवार (25) ऑटो ड्राइवर था। शुक्रवार को उसकी मां गायत्री और भाई सुरेंद्र बाजार गए हुए थे। घर में कोई नहीं था। इसी दरम्यान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतक की मां और भाई ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी थी। पांच साल से पत्नी साथ नहीं रह रही थी। इसी दरम्यान वह एक महिला के संपर्क में आ गया था। पिछले कुछ समय से महिला उसे प्रताड़ित कर रही थी। उसकी सारी कमाई हड़प लेती थी। इससे वह परेशान चल रहा था। साथ ही उन्होंने बताया कि दस दिन पहले अन्नू ने 22 हजार रुपये में एक पुराना ऑटो खरीदा था, जिसके 15 हजार रुपये वह अदा कर चुका था और सात हजार रुपये गाड़ी ट्रांसफर होने के बाद देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, बाद में पता चला कि गाड़ी ट्रांसफर हो ही नहीं सकती है। उसकी मियाद पूरी हो गई है। जब उसने विक्रेता से पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया, बल्कि ऑटो भी उसने रख लिया। इन्हीं सब परेशानियों के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां और भाई ने आरोपी महिला व ऑटो बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed