{"_id":"61bca066ef825f501826b0d4","slug":"auto-driver-brutally-murdered-mother-disputes-used-to-happen-daily-wife-also-got-fed-up-and-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: ऑटो चालक ने की मां की बेरहमी से हत्या, रोजाना होते रहता था विवाद, पत्नी भी तंग आकर छोड़ चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ऑटो चालक ने की मां की बेरहमी से हत्या, रोजाना होते रहता था विवाद, पत्नी भी तंग आकर छोड़ चली गई
Fri, 17 Dec 2021 08:06 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:06 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनोद की ओर से अपने भाई के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
झांसी के रक्सा थाना इलाके के ग्राम डोमागोर में ऑटो चालक पुत्र ने मां की बेरहमी से हत्या कर दी। यहां रहने वाले गजोधर के दो पुत्र मनोज व विनोद हैं। विनोद पिता गजोधर के साथ खेत पर रहता था, जबकि मनोज अपनी मां कली के साथ गांव में रहता था।
विज्ञापन
मनोज ऑटो चलाता था और शराब पीने का आदी था। इसे लेकर उसका रोजाना पत्नी और मां से विवाद होता था। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पत्नी तीन महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी। अपने दो साल के बच्चे को मनोज और उसकी मां के पास छोड़ गई थी। गुरुवार की रात भी मनोज और उसकी मां के बीच घर के भीतर जमकर झगड़ा हुआ था। रोजाना की बात होने के चलते पड़ोसियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर तक जब पड़ोसियों को कली नजर नहीं आई, तो उन्होंने घर में जाकर देखा। वहां उसकी लाश पड़ी हुई थी। मुंह से खून आ रहा था और शरीर पर भी चोट के निशान थे, जबकि मनोज मौके से गायब था। जानकारी होने पर मृतका का पति और दूसरा पुत्र विनोद भी मौके पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनोद की ओर से अपने भाई के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन