फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Austriya dutawass

ऑस्ट्रिया में आतिथ्य सत्कार, व्यंजनों की वजह से आते आबादी से चार गुना पर्यटक

Sun, 25 Sep 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Austriya dutawass
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विश्व पर्यटन सप्ताह समारोह में शामिल हुए ऑस्ट्रिया दूतावास के उपायुक्त बर्नड एंडरसन ने कहा कि उनके देश की आबादी 90 लाख है। मगर इससे चार गुना पर्यटक सालाना ऑस्ट्रिया घूमने के लिए आते हैं। उनके देश में पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं, प्राकृतिक सुंदरता, आतिथ्य सत्कार और व्यंजनों की विशेषता की वजह से ऐसा संभव हो पाता है।
विज्ञापन

एंडरसन ने कहा कि भारत में भी कई ऐसे स्थल हैं, जो पर्यटकों को लुभाते हैं। ऐसे में कोरोना काल के बाद अब भारत को भी पर्यटकों को इस तरह की सुविधाएं देनी चाहिए। टूरिस्ट वीजा आसानी से मिले, इसकी अवधि भी तीन महीने से ज्यादा बढ़ाई जाए, होटल में चेक इन, चेक आउट के दौरान विशेष सुविधाएं मिलें, तो भारत में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ेगी। भारत के होटल एवं टूरिज्म सेक्टर के विद्यार्थियों को ऑस्ट्रिया आकर आतिथ्य सत्कार की विधि को भी सीखना चाहिए। आईटीएचएम निदेशक प्रो. सुनील काबिया ने कहा कि ऑस्ट्रिया यूरोपीय महाद्वीप का पर्यटन संसाधनों से संपन्न देश है। हमें वहां के पर्यटकों की सुविधा अनुसार पर्यटन सुविधाएं अपने देश में विकसित करनी चाहिए। एमपी पर्यटन विभाग के महाप्रबंधक आरके राय, यूपी पर्यटन विभाग के प्रबंधक मुकुल गुप्ता ने विदेशी पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रो. अपर्णा राज, प्रो. देवेश निगम, प्रो. मुन्ना तिवारी, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. सुधीर द्विवेदी, डॉ. संजय निभोरिया, सत्येंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गढ़ी पर श्रमदान कर किया पौधरोपण
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में शामिल होने आए ऑस्ट्रिया दूतावास के बर्नेड एंडरसन ने झांसी-कानपुर राजमार्ग पर स्थित 18वीं सदी में मराठा सरदारों द्वारा निर्मित गढ़ी पर श्रमदान कर पौधरोपण किया। इस दौरान ऐतिहासिक विरासतों के पर्यटन पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के भूतपूर्व निदेशक डीएस गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed