फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aunt, brother sent to jail, minor sent to Barabanki

Jhansi News: बुआ, भाई को जेल, नाबालिग को भेजा बाराबंकी

Sat, 24 Aug 2024 04:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Aunt, brother sent to jail, minor sent to Barabanki
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद नाबालिग की बुआ समेत उसके ममेरे भाई मनीष को जेल भेज दिया जबकि नाबालिग को बाराबंकी स्थित नारी निकेतन भेजा गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

थाना प्रेमनगर निवासी मनीष परिहार ने नाबालिग बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गांव के सोनू एवं मनीष समेत एक अज्ञात के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन, छानबीन के बाद पुलिस ने 24 घंटे बाद ही पूरे मामले को फर्जी करार दिया।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों का कहना है कि पैसा वसूलने की खातिर मनीष ने अपनी मां एवं नाबालिग बहन के साथ मिलकर साजिश रची। इसके बाद पुलिस ने मनीष, उसकी मां एवं नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को ही पुलिस ने मनीष और उसकी मां को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उनको शुक्रवार को न्यायालय के सामने पेश किया गया। मनीष एवं उसकी मां को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाराबंकी स्थित नारी निकेतन भेजा गया था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed