फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   atul maheshvari exam held today

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में जमकर दिखा उत्साह

Sun, 18 Nov 2018 12:37 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 18 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
atul maheshvari exam held today
amarujala exam - फोटो : demo
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में 18 नवंबर (रविवार) को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों में जमकर उत्साह दिखा। पहले ये परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में होनी थी, लेकिन शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के चलते इसका स्थान बदल दिया गया है। यह परीक्षा वुड्स हेरिटेज स्कूल और महात्मा हंसराज माडर्न स्कूल में हुई।
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास स्थित वुड्स हेरिटेज में कक्षा नवीं व दसवीं के परीक्षार्थियों का केंद्र बना जबकि, झांसी-शिवपुरी बाईपास के पास स्थित महात्मा हंसराज माडर्न स्कूल में 11वीं व 12वीं के परीक्षार्थी हिस्सा लिया। रविवार को परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए जारी हुई थी ये गाइडलाइन
परीक्षार्थियों को केंद्र पर आधा घंटे पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। परीक्षा का समय डेढ़ घंटे निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड ई-मेल से प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में कोई दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर परीक्षा केंद्र आएं और परीक्षा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजे गए एडमिट कार्ड, मेल देखें
विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे। सभी को एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। अगर ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकल पा रहा है तो इस लिंक www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 से अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। इसके लिए लिंक पर जाकर निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ई-मेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फार्म में भरा है, फिर नाम सिलेक्ट करके एडमिट कार्ड प्राप्त करें।

ये सावधानी बरतें
परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के गोले भरने के लिए केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करें। पूरे गोले को गहरे निशान से भरें। हर प्रश्न का उत्तर केवल एक ही गोले में निशान लगाकर दें। उत्तर के लिए ही गोले में निशान लगाएं। उत्तर पुस्तिका पर अन्य कहीं निशान न लगाएं। सुधार के लिए व्हाइटनर के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है।


जानकारी के लिए करें फोन
परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए परीक्षार्थी मोबाइल नंबर 7617566165 और अमर उजाला कार्यालय के नंबर 9675201451 पर संपर्क कर सकते हैं।

मोबाइल लेकर न आएं
परीक्षा केंद्र में मोबाइल लेकर आना प्रतिबंधित रहेगा। बेहतर होगा कि परीक्षार्थी मोबाइल साथ लेकर न आएं। अन्यथा उन्हें मोबाइल बाहर रखने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed