{"_id":"61b7a43a834eeb0174188a5e","slug":"attention-taxpayers-the-last-date-for-filing-returns-is-approaching-jhansi-news-jhs210860773","type":"story","status":"publish","title_hn":"करदाता ध्यान दें, नजदीक आ रही रिटर्न भरने की आखिरी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करदाता ध्यान दें, नजदीक आ रही रिटर्न भरने की आखिरी तारीख
विज्ञापन
झांसी। आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में करदाताओं ने रिटर्न भरना शुरू कर दिया है। जबकि पांच करोड़ रुपये से ऊपर के टर्न ओवर वाले कारोबारियों को ऑडिट रिपोर्ट 15 जनवरी तक दाखिल करना है। अभी तक झांसी ललितपुर परिक्षेत्र में 80 हजार से अधिक करदाता अपना रिटर्न दाखिल कर चुके हैं।
वर्तमान समय में आयकर रिटर्न भरना सभी के लिए उपयोगी है। हर खरीद, बिक्री, लोन लेने आदि में रिटर्न की आवश्यकता पड़ती है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कोरोना महामारी दूसरी लहर के चलते 31 जुलाई को रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी थी। तारीख बढ़ने के कारण रिटर्न दाखिल करने वाले करदाता भी धीमे पड़े थे। अभी तक 80065 करदाताओं ने अपने रिटर्न ऑनलाइन दाखिल किए हैं। करदाताओं ने आखिरी तारीख नजदीक आता देखकर सलाहकारों के पास जाकर अपना रिटर्न भरवाना शुरू कर दिया है। इससे कर सलाहकारों के पास काम बढ़ गया है। झांसी- ललितपुर परिक्षेत्र में 1.47 लाख करदाता है।
- करदाताओं को वक्त रहते ही रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। इससे वह अंतिम दिनों में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
नीमेश खन्ना, कर सलाहकार।