फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Attack on a student going to coaching, neck and face with blades

कोचिंग जा रही छात्रा पर हमला, ब्लेड से किए गए गर्दन और चेहरे पर वार

Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Attack on a student going to coaching, neck and face with blades
झांसी। सोमवार को थाना कोतवाली इलाके में कोचिंग पढ़ने जा रही एक नाबालिग छात्रा पर दिनदहाड़े एक युवक ने हमला कर दिया। बीच सड़क पर उसने छात्रा के चेहरे और गले पर ब्लेड से कई वार किए। बेखौफ अंदाज में घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से भाग निकला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 32 टांके आए हैं।
विज्ञापन

नवाबाद थाना इलाके में एक सरकारी कॉलोनी की 16 वर्षीय छात्रा सोमवार की शाम तकरीबन चार बजे मिशन कंपाउंड में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। छात्रा अकेली थी और पैदल ही कोचिंग की जा रही थी। अभी वह मुन्नालाल पावर हाउस के पास पहुंची ही थी कि वहां उसे करारी निवासी युवक दानिश खान (22) ने रोक लिया। इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, युवक ने उसके गले और चेहरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार दिए। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से निकल भागा। लहूलुहान अवस्था में छात्रा कोचिंग पहुंच गई। उसने कोचिंग में शिक्षक को सारी घटना बताई। शिक्षक उसे आनन-फानन में पहले एक निजी अस्पताल लेकर भागे। यहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां छात्रा के गले में आगे व पीछे तथा होंठ पर घाव पाए गए हैं। छात्रा का इलाज जारी है, लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने बताया कि युवक उसकी बेटी को पिछले दो सालों से परेशान कर रहा था। वह उसे ब्लैकमेल भी करने लगा था। इसकी जानकारी उसे तीन महीने पहले हुई थी। तब वह युवक के घर गई थी और उसकी शिकायत परिवार के लोगों से की थी। मां ने बताया कि तब युवक और उसके परिवार के लोगों ने माफी मांगी थी। साथ ही युवक ने छात्रा को दुबारा से कभी परेशान न करने का भरोसा दिया था। बावजूद, उसने इस घटना को अंजाम दे डाला, जिसका उन्हें जरा सा भी अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले हो चुकी है पिता की मौत
झांसी। घायल छात्रा के पिता एक सरकारी विभाग में कार्यरत थे। उनकी मौत पांच साल पहले हो गई थी। अनुकंपा के आधार पर नौकरी छात्रा की मां को मिली थी। छात्रा की दो बहने हैं, जबकि एक छोटा भाई है। घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं।
क्रूरता से किया हमला, 31 टांके आए
झांसी। युवक ने नाबालिग छात्रा पर क्रूरता के साथ हमला किया। उसके गले और चेहरे के बीच छह इंच लंबा घाव पाया गया। साथ ही होंठ पर भी घाव मिला। छात्रा को 31 टांके लगाए गए हैं।
नकदी व जेवर गायब होने पर लगी भनक
झांसी। छात्रा की मां ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके घर से नकदी व रुपये गायब हो रहे थे। तमाम कोशिशों के बाद भी पता नहीं चल पा रहा था कि ये आखिर जा कहां रहे हैं। इस पर उन्होंने तांत्रिक के पास जाने की बात कही। तब बेटी घबरा गई और उसने बताया कि घर से पैसे व जेवर उसने उठाए एक युवक को दिए हैं। लड़की ने बताया कि युवक उसे आए दिन डराता धमकाता है और पैसों की मांग करता है। इसकी जानकारी होने पर मां युवक के घर करारी गई थी। तब युवक और परिवार के लोगों ने माफी मांग ली थी। युवक ने लड़की द्वारा दिए गए कान के झुमके भी वापस कर दिए थे। वह समझ रहीं थीं कि मामला शांत हो गया है, जिससे उन्होंने सूचना पुलिस को भी नहीं दी थी।
दो थानों में उलझा मामला
झांसी। घटनास्थल को लेकर शुरुआत में मामला दो थानों के बीच उलझा रहा। कोतवाली और सीपरी बाजार पुलिस एकदूसरे के पाले में गेंद उछालते रहे। बाद में घटनास्थल कोतवाली के पक्ष में पाया गया। विदित हो कि मुन्नालाल पावर हाउस के पास जिस स्थान पर घटना को अंजाम दिया गया है वह सीपरी और कोतवाली थाने की सीमा रेखा है।
मदद को नहीं आया कोई आगे
झांसी। घटना शाम तकरीबन चार बजे की मुन्नालाल पावर हाउस के पास की है। इस इलाके में इस समय भारी भीड़ मौजूद रहती है। बावजूद, घटना के वक्त लड़की को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया और न ही किसी ने हमलावर को पकड़ने की हिम्मत दिखाई। ऐसे में लहूलुहान हालत में लड़की किसी तरह हिम्मत जुटाकर कोचिंग तक पहुंच गई। यहां से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी युवक और छात्रा पहले से एक दूसरे से परिचित हैं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसके बाद युवक ने इस घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- शिवहरी मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed