फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Atleast reliese for work apar nagar aayukt

आखिर कार्यमुक्त हुए अपर नगर आयुक्त, आगरा में संभाला कार्यभार

Thu, 02 Jul 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Atleast reliese for work apar nagar aayukt
झांसी। नगर निगम में अपर नगर आयुक्त/मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को नगर आयुक्त ने कार्यमुक्त कर दिया है। इसके बाद उन्होंने आगरा नगर निगम में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसे लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम है।
विज्ञापन

नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त/मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रोहन सिंह का शासन ने दो साल पहले आगरा नगर निगम में तबादला किया था। लेकिन उन्होंने वहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। मामले में तीन जून को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव संजय यादव ने आदेश जारी करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। साथ ही, नगर निगम झांसी से जून माह का वेतन आहरित करने पर रोक लगा दी थी। अब अपर नगर आयुक्त और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रोहन सिंह को नगर आयुक्त ने कार्यमुक्त कर दिया है। उन्होंने आगरा नगर निगम में अपनी योगदान आख्या दे दी है। इसे लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम है। चर्चा है कि अपर नगर आयुक्त को झांसी नगर निगम में अटैच किया जा सकता है। जिसके बाद वे चार दिन आगरा और दो दिन झांसी में काम करेंगे। हालांकि शासन ने इस संबंध में अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed