{"_id":"5e3f1bb78ebc3ee5c77db869","slug":"atempt-to-murder-charged-arrest-jhansi-news-jhs159601188","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय वर्मा पर प्राणघातक हमले के आरोपी को भोपाल से पकड़कर लाई पुलिस, झांसी से दिखाई गिरफ्तारी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय वर्मा पर प्राणघातक हमले के आरोपी को भोपाल से पकड़कर लाई पुलिस, झांसी से दिखाई गिरफ्तारी!
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
atempt to murder charged arrest
Link Copied
झांसी। महानगर क्षेत्र के कारोबारी संजय वर्मा पर प्राणघातक हमले के मामले में आरोपी सचिन गुप्ता उर्फ सोनू गेड़ा को परिजनों ने फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि भोपाल से पुत्र की गिरफ्तारी कर पुलिस ने झांसी से दिखा दी।
विज्ञापन
थाना कोतवाली के चतुरयाना मोहल्ला निवासी हरीशरण गेड़ा ने मुख्यमंत्री, डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि 21 जुलाई 2017 को कारोबारी संजय वर्मा की गाड़ी पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत होने के साथ संजय वर्मा समेत कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में सोनू गेड़ा को रंजिशन फर्जी फंसा दिया था। मामले की जांच सीबीसीआईडी भी कर रही है, जो जारी है। ऐसे में पुलिस ने सोनू गेड़ा को भोपाल से गिरफ्तार करने के बाद झांसी से गिरफ्तारी दिखा दी। परिजनों ने बताया कि सोनू को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने जमानत भी दे दी। परिजनों ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।