{"_id":"5dd2e6c58ebc3e54c20b84c8","slug":"atarra-pg-college-and-tikaram-college-in-final-jhansi-news-jhs1528501151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतर्रा पीजी और टीकाराम महाविद्यालय फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतर्रा पीजी और टीकाराम महाविद्यालय फाइनल में
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए मैच में बुं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो नॉकआउट और दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। अतर्रा पीजी कॉलेज और टीकाराम महाविद्यालय की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
पहला मैच बीयू कैंपस और बीबीसी के बीच खेला गया, इसमें बीयू कैंपस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 172 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान मोहम्मद आरिफ अंसारी ने 62, अभिमन्यु ने 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीबीसी ने 61 रनों पर ऑलआउट हो गई। बीबीसी के पीयूष सिंह ने 18, चंद्रशेखर ने 19 रन बनाए। बीयू के गेंदबाज आकाश और पंकज बादल ने तीन-तीन विकेट लिए। बीयू ने 111 रनों से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच टीकाराम कॉलेज मोंठ और अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर के बीच खेला गया, जिसमें टीकाराम कॉलेज मोंठ छह विकेट से विजयी रहा। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहला सेमीफाइनल बीयू कैंपस और पीजी कॉलेज अतर्रा के बीच खेला गया, जिसमें पीजी कॉलेज आठ विकेट से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टीकाराम महाविद्यालय और भगवान आदिनाथ कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें टीकाराम कॉलेज की टीम विजयी रही। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह, संजय साहू, रामविलास पटेल, परवेज खान, मुन्ना यादव, ओमप्रकाश, अभिलाष, आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अतर्रा पीजी कॉलेज और टीकाराम महाविद्यालय के बीच मंगलवार की सुबह नौ बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी 20 नवंबर को उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अलीगढ़ जाएंगे।