फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   atal path make in jhansi nagar nigam road

कार्यकारिणी में लगी ‘अटल पथ’ पर मुहर

Thu, 29 Nov 2018 01:02 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 29 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
atal path make in jhansi nagar nigam road
नगर निगम - फोटो : demo
नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में ग्वालियर मार्ग पर स्वामीपुरम कॉलोनी से हवाई अड्डा के आगे नहर तक की सड़क का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ‘अटल पथ’ रखने और अंसल कॉलोनी तिराहा पर पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद अष्टधातु की प्रतिमा लगाने पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। इसके अलावा भी कई प्रतिमाओं से संबंधित प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई गई।  
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी सभाकक्ष में कार्यकारिणी समिति की बैठक महापौर रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से अटल पथ पर सहमति बन गई और झांसी ग्वालियर मार्ग पर अंसल कॉलोनी के गेट के पास नगर निगम द्वारा बनाए गए पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु की प्रतिमा लगाने, आरसीसी की छतरी और पैडस्टल का निर्माण कराने, पार्क को सुंदर बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई। इसी मार्ग पर स्वामीपुरम कॉलोनी गेट के सामने सड़क के दूसरी ओर अटल पथ के नाम को आकर्षक तरीके से लिखा जाएगा। हवाई अड्डा से आगे नहर के पास भी अटल पथ को आकर्षक ढंग से लिखा जाएगा।
विज्ञापन

कचहरी चौराहा पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बदली जाएगी। वर्तमान में लगी प्रतिमा के स्थान पर अष्टधातु की प्रतिमा लगाई जाएगी। कोछाभांवर तिराहा के पास वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के सामने सड़क के दूसरी ओर ‘बुंदेलखंड नरेश’ महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसी तरह से मसीहागंज में मान्यवर कांशीराम पार्क में बहुजन समाज के प्रणेता मान्यवर कांशीराम की प्रतिमा लगाने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हो गए। इसके अलावा नंदनपुरा में बने महर्षि वाल्मीकि उद्यान में वाल्मीकि समाज के लोगों की पंचायत करने के लिए 2500 वर्ग फिट में दालान बनाने का सुझाव दिया गया। इस पर सर्वसम्मति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के यूपी भवन की तर्ज पर दिखेगा ‘अटल पथ’
जिस तरह दिल्ली में यूपी भवन के पास सरदार पटेल पथ लिखा है, उसी तर्ज पर अटल पथ लिखा जाएगा। पास में फव्वारा लगेगा तथा अटल पथ दूर से नजर आएगा। ताकि, लोगों को अटल पथ याद हो जाए।

15 फिट ऊंची प्रतिमा होगी
अवर अभियंता एसके ओझा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु की प्रतिमा 15 फिट ऊंची और 1600 किलोग्राम की होगी। इस पर 18 लाख रुपये खर्च आएगा। प्रतिमा ग्वालियर के कारीगर बनाएंगे। अटलजी के अलावा अन्य सभी प्रतिमाएं भी इतनी ही लागत से तैयार होंगी।


इलाइट के सामने गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क
इलाइट चौराहा के सामने बने पार्क का नामकरण गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर किया जाएगा। कार्यकारिणी में इसकी सहमति बन गई।
क्रांतिकारी मास्टर रूद्रनारायण के नाम पर होगी सड़क
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के साथ देश की आजादी में योगदान देने वाले क्रांतिकारी मास्टर रूद्रनारायण के नाम पर किसी एक सड़क का नामकरण किया जाएगा। इसमें सारंध्रा नगर और बल्लमपुर रोड का सुझाव आया। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि इस पर जल्द ही सहमति बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed