{"_id":"5dffd3cb8ebc3e87e13bee59","slug":"atack-on-bullion-dealer-in-home-jhansi-news-jhs155676835","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी पर घर में घुसकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी पर घर में घुसकर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार की रात को ओमशांति नगर में सराफा कारोबारी पर घर में ही चार लोगों ने हमला बोल दिया। कारोबारी के सिर में गंभीर चोट आई है। हमलावरों ने फायरिंग भी की। कारोबारी की पत्नी ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग और सिक्योरिटी गार्ड दौड़कर आए और एक हमलावर को पकड़ लिया जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। पुलिस लेनदेन का विवाद मान रही है। कहा जा रहा है कि पहले कारोबारी ने हमलावरों के साथ चाय पी है। इसी दौरान किसी बात पर विवाद बढ़ा था।
ओम शांति नगर निवासी हरिश्चंद्र अग्रवाल का सराफा बाजार में सोने - चांदी के आभूषणों की बालाजी ज्वैलर्स के नाम से फर्म है। रविवार को वह इंदौर गए हुए थे। घर में उनका बेटा युवा कारोबारी गौरव अग्रवाल और बहू रुचि मौजूद थीं। इसी दरम्यान तकरीबन पौने आठ बजे चार युवक घर आए। वह लगभग एक घंटे तक घर में रहे और उनकी गौरव से बातचीत होती रही। इसी बीच किसी बात को लेकर उनका गौरव से विवाद हो गया। एक युवक ने गौरव के सिर पर तमंचे की बट से हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर बहू रुचि भी घर की बैठक में पहुंच गई। इस पर एक युवक ने रुचि पर तमंचा तान दिया और घर का दरवाजा अंदर से बंद करने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत कर रुचि किसी तरह बाहर निकल आई और शोर मचा दिया।
इस दौरान युवकों ने तमंचे से दो फायर भी किए। आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। कॉलोनी के गेट पर तैनात गार्ड भी वहां पहुंच गए। सभी ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे धमकी देते हुए भागने लगे। इसी कॉलोनी का गार्ड धर्मेंद्र सिंह परिहार एक युवक से जूझ गया, जिसे लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। बाकी तीनों युवक भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिससे देर रात तक पूछताछ जारी रही। वहीं, घायल कारोबारी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसपी सिटी श्री प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल लेनदेन का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
कॉलोनी में रहा दहशत का माहौल
इस घटना के बाद से कॉलोनी में दहशत का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी होने पर गार्डों ने कॉलोनी का मुख्य द्वार बंद कर दिया था। बावजूद, एक ही युवक को पकड़ा जा सका। कॉलोनी के लोगों को आशंका रही कि तीन युवक अंदर ही कहीं छुपे हुए हैं। लोगों को डर था कि कहीं उनके घर में न घुस जाएं। सूचना मिलने पर मौके पर एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी संग्राम सिंह कई थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। कॉलोनी का चप्पा-चप्पा छाना गया, लेकिन भागे गए तीन युवकों का पता नहीं चल पाया। कॉलोनी निवासी व्यापारी नेता संजय पटवारी व कॉलोनी की सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पांच साल पहले भी चली थी गोली
ओम शांति नगर महानगर की पॉश कॉलोनियों में से एक है। ये बेहद सुरक्षित रिहायशी बस्ती मानी जाती है। चारों ओर ये चारदीवारी से घिरी हुई है। विधायक राजीव सिंह पारीछा का यहां निवास है। पूर्व मंत्री उमा भारती भी यहीं रहा करती थीं। मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मियों व सीसीटीवी कैमरों का पहरा रहता है। हर आने जाने वाले का ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। रविवार को कॉलोनी में हुई घटना पहली नहीं थी, बल्कि पांच साल पहले भी यहां गोली कांड हुआ था। तब कॉलोनी में आयोजित एक वैवाहिक वर्षगांठ समारोह में शामिल होने आए एक कारोबारी को गोली मार दी गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
शादी में जाने की तैयारी में थे सभी
ओम शांति नगर निवासी राकेश जैन के पुत्र की शादी रविवार की रात ओरछा में थी। कॉलोनी के लोग शादी में जाने की तैयारी में थे। इस वजह से कई लोग अपने घर के बाहर भी मौजूद थे। आवाज सुनकर सभी व्यापारी के घर की ओर भागे। कई लोग मौजूद थे, ऐसे में सभी बदमाशों को पकड़ने में भी साहस दिखाया।