फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   At the behest of the neighbor, the miscreants had blown 33 lakhs of the businessman

- व्यापारी के 33 लाख उड़ाने वाले तीन हत्थे चढ़े

Tue, 26 Jul 2022 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
At the behest of the neighbor, the miscreants had blown 33 lakhs of the businessman
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में आठ दिन पहले हुई कारोबारी की कार से 33 लाख रुपये उड़ाने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पड़ोसी की रेकी पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 27,19,000 रुपये बरामद कर लिए हैं। जबकि, घटना के तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद मुहल्ला निवासी कारोबारी अजीत मिश्रा की कार से 16 जुलाई की रात बाइक सवार बदमाशों ने 33 लाख रुपये से भरा बैग गायब कर दिया था। पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश कर दिया है। कारोबारी के ऑफिस के पास रहने वाला मेहंदी बाग निवासी रोहित विश्वकर्मा उर्फ बैटरी छह महीने से कारोबारी पर नजर रखे हुए था। वह उसके ऑफिस में आता-जाता भी था। उसने जानकारी जुटा ली थी कि कारोबारी का नकदी लेकर आना-जाना लगा रहता है। कारोबारी की रकम लुटवाने के लिए उसने कई बदमाशों ने संपर्क किया था। एक ने इसके लिए हामी भर दी थी। घटना को अंजाम देने के लिए अन्य लोगों को भी गैंग में शामिल किया गया था। घटना की सुबह रोहित कारोबारी के घर ऑफिस पहुंचा था। कारोबारी की गाड़ी का नंबर उसने गैंग के अन्य लोगों को बताया था। कारोबारी के रात में छतरपुर से लौटने पर हाईवे से ही उस पर नजर रखी जाने लगी थी। बस स्टैंड से दो बाइकों पर सवार चार बदमाश उसकी गाड़ी के पीछे हो लिए थे। कारोबारी के ऑफिस के करीब पहुंचते ही उन्होंने घटना को अंजाम दे डाला। यहां से सभी बाइक से पुलिया नंबर नौ पहुंचे। यहां कार में सवार होकर गोविंदपुरी गए, जहां लूट के माल का बंटवारा हुआ। रेकी करने वाले रोहित को चार लाख मिले। बाइक सवार बदमाशों के हिस्से में पांच-पांच लाख तथा बाकी दो आरोपियों को 4.5-4.5 लाख रुपयेे आए।
विज्ञापन

एसएसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि घटना के चार आरोपी झोकनबाग निवासी इसरार खान उर्फ बाबूजी, सिविल लाइन निवासी अब्दुल सईद, टपरियन मुहल्ला हंसारी निवासी नीरज वर्मा व मेहंदी बाग निवासी रोहित विश्वकर्मा उर्फ बैटरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed