{"_id":"5fce7f2e8ebc3ecf591ae8d0","slug":"assp-office-1-10-carore-back-jhansi-news-jhs1829208152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ऑफिस पर पानी का 1.10 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ऑफिस पर पानी का 1.10 करोड़ बकाया
विज्ञापन
झांसी। अधिकतर सरकारी विभागों पर जल संस्थान का करोड़ों रुपये का बकाया चल रहा है। कई बार बकाया जमा करने का नोटिस देने के बाद भी इन विभागों ने राजस्व जमा नहीं किया है। इस कारण अब जल संस्थान ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जल संस्थान ने बकाएदार सरकारी विभागों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।
महानगर में स्थित सरकारी कार्यालय पानी का बिल देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि महानगर के 19 सरकारी विभागों पर छह करोड़ 98 लाख हजार 70 हजार 6 सौ 92 रुपये का बकाया चल रहा है। इनमें क्षेत्रीय सेवा योजना कार्यालय पर 29.68 लाख, पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन पर 9.22 लाख, अभियोजन कार्यालय कलेक्ट्रेट पर 26.34 लाख, लोक निर्माण विभाग पर 20.54 लाख, अधिशासी अभियंता माताटीला बांध प्रखंड कार्यालय पर 36.68 लाख, उप संभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय पर 11.47 लाख, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पर 11.47 लाख, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर 1.11 करोड़, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 9.79 लाख, डिवीजन बुंदेलखंड फॉरेस्ट कार्यालय पर 11.18 लाख, सुपरिंटेंडेंट इन चीफ कार्यालय पर 10.73 लाख, अधिशासी अभियंता खंड तीन लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर 2.91 लाख, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर 1.10 करोड़, अधिशासी अभियंता सिंचाई कार्यशाला पर 80.94 लाख, जिला परिषद कार्यालय पर 41.01 लाख, अधिशासी अभियंता बेतवा नहर प्रखंड पर 71.26 लाख, प्रवर डाक अधीक्षक पीएंडटी कॉलोनी पर 2.69 लाख, क्षेत्रीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला पर 9.38 लाख, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड कार्यालय पर 12.33 लाख रुपये बकाया चल रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि सरकारी विभागों को बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है। बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।