{"_id":"68264b8cc758ea0c3803d15a","slug":"as-the-heat-increased-people-started-offering-shrikhand-and-sharbat-to-god-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-555895-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गर्मी बढ़ी तो भगवान को चढ़ने लगा श्रीखंड और शरबत का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गर्मी बढ़ी तो भगवान को चढ़ने लगा श्रीखंड और शरबत का प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोछाभांवर। वैशाख एवं ज्येष्ठ माह की तेज गर्मी में लोग परेशान हैं। भक्त अपने आराध्य को गर्मी से निजात दिलाने के प्रबंध करने लगे हैं। कहीं भगवान को खीर, श्रीखंड, सत्तू और शरबत आदि का प्रसाद अर्पित किया जा रहा है तो कहीं गर्भगृह में कूलर-एसी लगा दिए गए हैं। मनमोहक फूल बंगला सजाए जा रहे हैं और फूलों से आरती हो रही है।
गोपीनाथ मंदिर में भगवान को दही की लस्सी, सत्तू एवं शरबत का प्रसाद अर्पण किया जा रहा है। महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि भगवान की फूलों से आरती की जा रही है। इधर, सीपरी के रघुनाथजी मंदिर में भगवान को श्रीखंड, दूध की ठंडई का भोग लगाया जा रहा है। गर्भगृह में भगवान के लिए कूलर भी लगा है। पुजारी कैलाश नारायण पाठक के अनुसार प्रसाद में मौसमी फल भी अर्पित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इधर, कुंज बिहारी मंदिर में हर दिन फूल बंगला सजाया जा रहा है। प्राकृतिक शीतलता के लिए फव्वारे भी चलाए जा रहे हैं। सत्तू, आम का पना, शरबत, श्रीखंड का प्रसाद लगाया जा रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई मंदिरों में गर्मी से बचाव के लिए एसी, कूलर व पंखों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन