{"_id":"66158f98f08f575c2504e304","slug":"as-long-as-there-is-hindu-thought-there-will-be-peace-in-the-world-ramesh-soni-jhansi-news-c-131-1-ltp1001-113033-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू विचार जब तक है, तब तक विश्व में शांति: रमेश सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू विचार जब तक है, तब तक विश्व में शांति: रमेश सोनी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रमेश सोनी ने कहा कि विश्व आज भारत की ओर निहार रहा है। यह संघ की 100 वर्षों की अखंड साधना का प्रतिफल है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। इसी संकल्प को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने दोहराया था। वह मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद उद्यान में आयोजित वर्ष प्रतिपदा पर बौद्धिक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
डॉ. हेडगेवार कहते थे देशभक्ति सिर्फ विचार-विमर्श का विषय नहीं है, यह आचरण का विषय है। व्यक्ति के आचरण में जब देश हित का भाव निहित होगा, तब देशभक्ति के आचरण से ओतप्रोत समाज का निर्माण होगा और आज समाज में इसी आचरण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को सामाजिक परिवर्तन के पांच आयामों पर अपने कार्य को केंद्रित रखना है। इन पांच आयामों में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण, नागरिक कर्तव्य शामिल हैं।
उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए आंदोलन में स्वयंसेवकों के संघर्ष का स्मरण किया। कहा कि समाज में विभेद के विरुद्ध विमर्श खड़ा करना और समरसता के लिए निरंतर प्रयास करना संघ का लक्ष्य है। अस्पृश्यता समाज के लिए कलंक है, संघ इसे सामाजिक समरसता के जरिए मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में अग्रणी है। सामरिक और कूटनीतिक मोर्चों पर बढ़ती क्षमता से विश्व परिचित है। ऐसे समय में भारतीय समाज को एकजुट होकर सामाजिक परिवर्तन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करना है। हिंदू विचार जब तक है, तब तक विश्व में शांति है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- ये रहे मौजूद
विभाग कार्यकारिणी से सज्जन, अमर सिंह, जिला कार्यवाह आशीष चौबे, सह जिला कार्यवाह मनीष, जिला प्रचारक वीर, नगर संघचालक जितेंद्र वैद्य, शारीरिक प्रमुख अरविंद सोनी, प्रताप गुप्ता आदि मौजूद रहे।