{"_id":"6a4c12a2ed66ba5dd40f8d97","slug":"as-enforcement-slackened-illegal-kiosks-reappeared-on-the-poles-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-829639-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सख्ती में सुस्ती हुई तो फिर खंभों पर लग गए अवैध कियॉस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सख्ती में सुस्ती हुई तो फिर खंभों पर लग गए अवैध कियॉस्क
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम की ओर से सख्ती में सुस्ती करते ही कचहरी से सदर बाजार चौराहा तक डिवाइडर पर लगे पोलों पर अवैध कियॉस्क लग गए हैं। इससे नगर निगम प्रशासन पूरी तरह बेखबर है। इस मार्ग पर विज्ञापन का ठेका भी नहीं है।
महानगर में इलाइट, बीकेडी, कचहरी चौराहा से लेकर बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज के आसपास तक अवैध होर्डिंग आए-दिन लग जाते थे। करीब तीन महीने पहले बीकेडी से आंतिया ताल रोड पर अवैध कियॉस्क लगाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ नगर निगम प्रशासन की ओर से नवाबाद थाने में केस दर्ज कराया गया था। उसके बाद एकदम से महानगर के चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग लोगों ने हटवा लिए थे। बीच में राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के दौरे छोड़ दें तो कोई भी अवैध होर्डिंग चौराहों, सड़कों पर नहीं लगवा रहा था, लेकिन अब फिर से अवैध विज्ञापन पट लगने शुरू हो गए हैं। अमर उजाला ने सोमवार को पड़ताल की तो कचहरी चौराहा से लेकर सदर बाजार तक डिवाइडर पर लगे पोलों पर अवैध कियॉस्क लगे मिले। बताया गया कि कई दिनों से ये लगे हुए हैं, लेकिन नगर निगम की टीम हाथ पर हाथ रखे बैठे हुई है।
ज्वैलरी शोरूम से लेकर कोचिंग तक के अवैध कियॉस्क लगे
कचहरी चौराहा से सदर बाजार में सबसे ज्यादा ज्वैलरी शोरूम के अवैध कियॉस्क लगे हुए हैं। इसके अलावा कोचिंग से लेकर अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के भी अवैध विज्ञापन पट लगे हैं।
विज्ञापन
वर्जन..
महानगर के प्रमुख चौराहों पर एक भी अवैध होर्डिंग या कियॉस्क नहीं लगे हुए हैं। टीम नियमित जांच कर रही है। अगर कचहरी चौराहा से सदर बाजार चौराहा तक अवैध कियॉस्क लगे हैं तो अभियान चलाकर इन्हें हटवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त।