{"_id":"5cf970febdec22070e2bdcf3","slug":"arvind-smashing-six-sit-on-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हील चेयर पर बैठकर छक्के लगाएंगे अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हील चेयर पर बैठकर छक्के लगाएंगे अरविंद
Fri, 07 Jun 2019 01:31 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
cricket
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दिल्ली में 17 जून से होने वाली इंडियन व्हील चेयर प्रीमियर लीग (आईडब्लूपीएल) में महानगर निवासी अरविंद जोशी उत्तर प्रदेश की टीम से खेलेंगे। इससे पहले भी वह कई मैचों में व्हील चेयर पर बैठकर अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन कर चुकेे हैं।
शहर के लक्ष्मी गेट अंदर निवासी अरविंद जोशी का दिल्ली के द्वारिका स्थित बाल भवन इंटरनेशनल में 17 से 23 जून तक होने वाली आईडब्लूपीएल में उत्तर प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। वह अपनी टीम की तरफ से बल्लेबाज व गेंदबाजी करेंगे। इससे पहले भी अरविंद कई और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने बल्ले का कमाल दिखा चुके हैं। अरविंद ने बताया कि उन्होंने 2017 से अपने कॅरियर की शुरुआत की। उत्तराखंड के रुद्रपुर में क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण लिया। उसके बाद उन्हें 2017 में सीधे आईडब्लूपीएल उत्तराखंड की टीम से खेलने का मौका मिला। वर्ष 2018 में दिल्ली, गुजरात, लखनऊ, जबलपुर, बनारस और नागपुर में राज्य स्तरीय मैच खेले। पहली बार वह 2019 में वह यूपी की टीम से खेलने जा रहे हैं।
अरविंद ने बताया कि जब कॅरियर की शुरूआत की तो उनके पास खेलने के लिए व्हीलचेयर नहीं थी। बावजूद जज्बा कम नहीं हुआ और अपने साथी खिलाड़ियों की व्हील चेयर पर कमाल दिखाया। अरविंद ने बताया कि उन्होंने व्हील चेयर के लिए कई बार गुहार लगाई। आखिर में विधायक राजीव सिंह पारीछा ने उनके हौसले को देखते हुए पिछले साल व्हील चेयर प्रदान की थी।