फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   art gallery atract railway pesengers

यात्रियों को लुभा रही रेलवे के इतिहास की गैलरी

Wed, 09 Oct 2019 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
art gallery atract railway pesengers
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए रेलवे स्टेशन के पैसेंजर हॉल में लगाई गई गैलरी? - फोटो : REPORTERS
यात्रियों को लुभा रही रेलवे के इतिहास की गैलरी
विज्ञापन

झांसी। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए रेलवे स्टेशन के पैसेेंजर हॉल मेें गैलरी (प्रदर्शनी) बनाई गई है। इस गैलरी में महात्मा गांधी और रेल के ऐतिहासिक पलों को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। यह गैलरी यात्रियों को् खूब लुभा रही है। पिछले छह दिन में पांच हजार से अधिक मुसाफिर यहां खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी ले चुके हैं।

गैलरी के तीन चित्रों में महात्मा गांधी को ट्रेन में सफर करते हुए दिखाया गया है। इन चित्रों में वह ट्रेन दरवाजे पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। एक चित्र में दांडी यात्रा के साथ आधुनिक ट्रेनों को दर्शाया गया है। इस यात्रा के साथ लिखा एक स्लोगन लोगों को प्रभावित कर रहा है। इसमें लिखा है कि ‘भारत को एक सूत्र में जोड़ते- गांधी, भारत को एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ती- भारतीय रेल। एक चित्र में पंजाब मेल और दूसरे में मद्रास- जम्मूतवी एक्सप्रेस के पुराने चित्रों को दिखाया गया है। पंजाब मेल का संचालन एक जून 2012 व मद्रास- जम्मूतवी एक्सप्रेस का 1977 में हुआ था। एक चित्र में झांसी किला व दूसरे में झांसी नगर के प्राचीन दृश्य को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में ‘ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो, ऐसे सीखो की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो’ स्लोगन के साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed