फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arrested father son send jail

हिरासत में लिए गए पिता-पुत्र को भेजा जेल

Thu, 18 Mar 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Arrested father son send jail
बंगरा/झांसी। थाना उल्दन क्षेेत्र में बदनामी के डर से किशोरी द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही घटना से पहले की गई शिकायत की जांच के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में गठित दो टीमों ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह उल्दन थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप था कि छेड़छाड़ करने वाले युवक की शिकायत छह माह पहले बंगरा चौकी पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई हुई थी। बदनामी के चलते किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। तहरीर पर पुलिस ने देवकीनंदन और उसके पुत्र राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया था। बुधवार को पुलिस ने दोनाें आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि महिलाओं से जुड़े हर मामलों में पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। यदि यह मामला पुलिस के पास आया होता तो कार्रवाई जरूर होती। किशोरी के परिजनों की घटना से पहले की गई शिकायत की वह जांच करा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सुरक्षा की मांग कर रहे परिजन
छेड़खानी के बाद पुत्री ने परिजनों को पूरा मामला बताया था। इसके बाद लड़की के पिता शिकायत लेकर लड़के के पिता के पास गए थे। जहां उनको धमकाया गया था। अब पुत्री के बड़ा कदम उठा लेने और आरोपियों के जेल जाने के बाद परिजन दहशत में हैं। परिजनों ने सुरक्षा व आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed