फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arpit Sahu illuminated the name of the district

अर्पित साहू ने जिले का नाम किया रोशन

Fri, 15 Oct 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Arpit Sahu illuminated the name of the district
झांसी। भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र व मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्रस अकादमी के विकेट कीपर अर्पित साहू का चयन अंडर- 19 बीनू माकंड़ प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। अर्पित के चयन से विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

विद्या भारती के विद्यालयों से निकले हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं। इसी क्रम में भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रबंध समिति ने पिछले वर्ष से विद्यालय प्रांगण में खेलों के विकास के लिए अनुमति दी। एक वर्ष के अंदर ही प्रबंध समिति का प्रयास रंग लाया और यहां के छात्र अर्पित साहू का चयन अंडर- 19 बीनू माकंड़ प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में चयन हुआ। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कोच जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि अकादमी में क्रिकेट के अलावा सात से 25 वर्ष तक के खिलाड़ी मार्शल आर्ट, बॉस्केटबाल, एथलेटिक्स का भी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed