{"_id":"6ab7ffcded416f0d4d0cb9be","slug":"army-truck-runs-over-woman-and-young-girl-they-were-walking-home-after-their-auto-rickshaw-broke-down-family-p-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: महिला समेत बच्ची को सेना के ट्रक ने कुचला, ऑटो खराब होने पर पैदल जा रही थीं घर, परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: महिला समेत बच्ची को सेना के ट्रक ने कुचला, ऑटो खराब होने पर पैदल जा रही थीं घर, परिजनों में पसरा मातम
Sat, 26 Sep 2026 10:54 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:54 PM IST
सार
बबीना के टूंका रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के ट्रक की टक्कर से महिला और एक बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
सेना के ट्रक ने दो लोगों को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बबीना के टूंका रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के ट्रक की टक्कर से महिला और एक बालिका की मौत हो गई। मृतकों की पहचान निवाड़ी जिले के चकरपुर निवासी 45 वर्षीय अंगूरी अहिरवार (पत्नी मनीराम अहिरवार) और 10 वर्षीय सेजल अहिरवार (पुत्री बद्री अहिरवार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मृतका रतौली गांव में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम के बाद जब वे ऑटो से वापस लौट रही थीं, तो रास्ते में अचानक उनका ऑटो खराब हो गया। इसके बाद दोनों ने पैदल ही आगे का सफर तय करने का फैसला किया। जैसे ही वे टूंका रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचीं, सामने से आ रहे सेना के एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन