{"_id":"5d76b0bc8ebc3e014232653a","slug":"army-public-school-champion-in-school-games-jhansi-news-jhs147702886","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन
झांसी। ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त संयोजन में ध्यानचंद स्टेडियम में चल रहे जिला स्कूल गेम्स का सोमवार को समापन हुआ। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा। उपविजेता शियरवुड कॉलेज रहा। जबकि द्वितीय उपविजेता माउंट लिट्रा जी स्कूल रहा। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफ ी देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
समापन कार्यक्रम से पहले हुई तैराकी की प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रिया यादव, स्नेहा, मानवी, बालक वर्ग में दीपांशु, सार्थक, अधिराज ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 10 में वैष्णवी ने गोल्ड मेडल, अंडर 14 में कर्णिका साहू ने गोल्ड मेडल, माधवी ने सिल्वर मेडल, अंडर 17 में रिया यादव ने गोल्ड जीता। बालक वर्ग के अंडर 17 में दीपांशु कुशवाहा ने गोल्ड मेडल, अकरम ने सिल्वर मेडल, अंडर 19 में विशाल बारी ने गोल्ड मेडल, सार्थक मिश्रा ने सिल्वर मेडल, अंडर 14 में श्याम ने गोल्ड मेडल, किशन ने सिल्वर मेडल, अंडर 17 में दीपांशु कुशवाहा ने गोल्ड मेडल जीता।
प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, संतोष सोनी, संजीव तिवारी, राजकांतेश वर्मा, नीरज स्वामी ने विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नागेंद्र वर्मा, रवि परिहार, अनिल पटेल, अश्वनी शुक्ला, अंचल सरावगी, विशाल यादव, मन्नी सरदार, दिनेश सेन, अशोक सिंह, धर्मसिंह, नीता अवस्थी, मजबूत सिंह, विशाल यादव आदि मौजूद रहे। संचालन एवं आभार फाउंडेशन के सचिव संजीव सरावगी ने जताया।