फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   army lans nayak son dead accident

Road Accident: झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, रिटायर्ड लांस नायक के इकलौते बेटे की मौत, दो घायल

Fri, 14 Oct 2022 12:46 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 12:46 AM IST
सार

झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में रिटायर्ड लांस नायक के इकलौते पुत्र की मौत हो गी। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
army lans nayak son dead accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में सेना से रिटायर्ड लांस नायक के इकलौते पुत्र की आवास विकास कॉलोनी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह तीनों एक लोडिंग गाड़ी में सवार थे। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हो गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक राजेश कौशिक लांस नायक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार संग जर्मनी अस्पताल के पास रहते हैं। उनका इकलौता पुत्र आकाश कौशिक (27) होर्डिंग लगाने का काम करता था।
विज्ञापन


बुधवार रात वह अपने साथी हर्षित रायकवार (29) एवं कैलाश (41) के साथ एक स्थान पर होर्डिंग लगवाने निकला था। पूरी रात यह लोग सीपरी बाजार इलाके में काम करते रहे। भोर में करीब पौने पांच बजे सारा सामान लोडिंग गाड़ी में लाद कर तीनों आवास विकास कॉलोनी की ओर निकले। उनके आगे एक ट्रक चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही आवास विकास चौराहे के पास पहुंचे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। लोडिंग की रफ्तार भी तेज थी इससे चालक उसे संभाल नहीं सका और पीछे से ट्रक के अंदर जा घुसा। ड्राइवर के बगल में आकाश बैठा था जबकि हर्षित पीछे बैठा था।


हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची सीपरी बाजार पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed