फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Army demolished the house with JCB in Mankuan village

मनकुआं गांव में सेना ने जेसीबी से मकान को तोड़ा

Sat, 10 Jul 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Army demolished the house with JCB in Mankuan village
बबीना। शुक्रवार को सुबह सात बजे ग्राम मनकुआं में सेना के जवानों ने जेसीबी से आदिवासी परिवार के मकान और सरकारी शौचालय को तोड़ दिया है। एकत्रित हुए ग्रामीणों के विरोध के बाद जवानों को कार्रवाई को रोकना पड़ा। सेना के अधिकारियों का कहना था कि जमीन का मुआवजा पहले ही कर दिया गया है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें सिर्फ खेत की जमीन का मुआवजा मिला था न कि घरों का।
विज्ञापन

दरअसल, सेना के द्वारा पिछले सप्ताह 12 परिवारों को जमीन खाली करने के लिए मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए थे। जिस पर ग्रामीणों ने जिले के आला अधिकारियों से मदद की गुहार भी लगाई थी। इस पर अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कराने की बात कही गई थी। शुक्रवार को सुबह 7 बजे सेना के लगभग डेढ़ सौ जवान जेसीबी और गाड़ियां लेकर गांव में पहुंचे एवं मकानों का सामान बाहर फेंक कर जेसीबी चलाने लगे। इस दौरान ग्रामीण श्रीपथ सहारिया का मकान पल भर में टूट गया। इसी के साथ सरकारी शौचालय एवं बाउंड्रीवाल को भी तोड़ दिया गया। यह देखते हुए ग्रामीणों ने एकत्रित होकर सेना के खिलाफ नारेबाजी की और मकानों को घेर कर खड़े हो गए। तब सेना के जवानों को पीछे हटना पड़ा और सेना के अधिकारियों ने कुछ दिन का समय और जवान वापस चले गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जिले के अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed