फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arbitrariness of pump operators, water did not reach half the city

Jhansi News: पंप ऑपरेटरों की मनमानी, आधे शहर में नहीं पहुचा पानी

Fri, 20 Sep 2024 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of pump operators, water did not reach half the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। नियमित बिजली आपूर्ति होने के बाद भी शहर के अधिकतर ओवरहेड टैंकों में पानी नहीं पहुंच सका। इससे शहर के अधिकांश इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश और आंधी के चलते पिछले कई दिनों से शहर की बिजली व्यवस्था चरमराई हुई थी। इसका सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार को शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त होने के बाद भी कई पंप ऑपरेटरों ने ओवरहैड टैंक नहीं भरे जिससे कई इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। पानी नहीं पहुंचने पर लोगों ने जल संस्थान के कंट्रोल रूम पर शिकायतों का अंबार लगा गया। लेकिन समस्याओं का निदान नहीं हो सका। ओवरहैड टैंक नहीं भर पाने के कारण नरसिंह राव टौरिया, दतियागेट, अलीगोल, नई बस्ती, मिशन कंपाउंड, मुकरयाना, बिसातखाना, तालपुरा, ताज कंपाउंड, आवास विकास, नंदनपुरा, ओरछा गेट, कपूर टेकरी, मसीहा गंज सहित कई इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि जीवनशाह पर लगा वाॅल्ब खराब होने के कारण मिशन कंपाउंड और पंचकुईंयां इलाकों में जलापूर्ति बाधित रही। वाॅल्ब को ठीक करा दिया गया है। ऑपरेटरों को भी तय समय के भीतर पंप हाउसों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर जाकर जांच की जाएगी। जांच के दौरान ऑपरेटर के नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो....
तीन दिन हो गए लेकिन मिशन कंपाउंड में नलों में एक बूंद भी पानी नहीं आया। बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति ठीक होने के बाद भी टंकी में पानी नहीं भरा, जिससे जलापूर्ति नहीं हो सकी। - मनोज अग्रवाल, मिशन कंपाउंड
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बिजली ने खूब रुलाया, अब घरों में पानी नहीं आ रहा है। पीने के पानी के लिए भी लोगों को दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ा। कंट्रोल रूम में शिकायतों के बाद भी निस्तारण नहीं हुआ। - डॉ. सुनील दीक्षित, टोरियां नरसिंह राव
पहले जल संस्थान के लोग बिजली नहीं आने का बहाना बना रहे थे। लेकिन अब बिजली व्यवस्था ठीक होने के बाद भी नलों में पानी नहीं आ रहा है। कई इलाके के लोग परेशान हैं। - उमाशंकर, खुशीपुरा

पूरा इलाका तीन दिन से पानी के लिए परेशान है। ओवरहैड टैंक गए तो वहां पर ऑपरेटर ही नहीं मिले। जिससे खुशीपुरा सहित कई इलाकों में नलों में पानी नहीं आने से लोग परेशान रहे। - रवि साहू, मोहल्ला कालीमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed