फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arbitrariness: Doctor left OPD at 1.30 pm

मनमानी: डेढ़ बजते ही ओपीडी से निकल लिए डॉक्टर

Wed, 17 Apr 2024 03:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness: Doctor left OPD at 1.30 pm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के संबंध में शासन की सख्ती यहां दम तोड़ रही है। जिला अस्पताल पुरुष और महिला में डॉक्टर समय से पहले ही ओपीडी से चले गए। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को दोनों अस्पतालों में 1.30 बजे जायजा लिया तो यह हकीकत सामने आई। पेश है दोनों अस्पतालों का आंखों देखा हाल
जिला अस्पताल में भूतल पर ऑर्थोसर्जन की चार ओपीडी में महज एक चिकित्सक नजर आए। डॉ. पलाश सिंघई का कक्ष बंद था तो डॉ. मनोज कुमार व डॉ. केके मिश्रा का कक्ष खुला था, लेकिन चिकित्सक नहीं मिले। प्रथम तल पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आकृति यादव के ओपीडी कक्ष के गेट बंद रहे। नेत्र सर्जन की ओपीडी के सामने मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे। बाद में वापस हो गए। यहां कुल छह डॉक्टर नदारद रहे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की तीन ओपीडी में एक सूनी रही। डॉ. आशु बजाज के बारे में बताया गया कि वह बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को ओपीडी करती हैं। द्रोपदी मीणा भी गायब रहीं। दूसरी ओपीडी में डॉ. स्वाती भी गायब थीं। डॉ दिपाली ओपीडी कक्ष में नजर नहीं आईं। ऐसे में महिलाएं चिकित्सक के आने की राह देखती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
एक बजे के बाद मिलती है जांच रिपोर्ट
यहां मरीजों की जांच रिपोर्ट लगभग एक बजे के बाद मिलती है। कतार में लगकर जांच रिपोर्ट हासिल करने के बाद जब मरीज ओपीडी में आते हैं तो ज्यादातर चिकित्सक गायब मिलते हैं। ऐसे में सलाह लेने के लिए उन्हें अगले दिन आना पड़ता है।
---
वार्डों में राउंड का समय निर्धारित
अस्पताल में डॉक्टरों के राउंड का समय निर्धारित है। सुबह आठ बजे ड्यूटी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद पहले वार्ड में राउंड पर जाना होता है, इसके बाद ओपीडी में मरीजों को दोपहर दो बजे तक देखना होता है। फिर शाम को वार्डों में मरीजों का हाल लेना होता है। जरूरत पड़ने पर ऑन काल उन्हें वार्ड में बुलाया जा सकता है।

---
चिकित्सकों को निर्धारित समय तक ओपीडी में बैठने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद भी कुछ चिकित्सकों के बीच में गायब होने की जानकारी हुई है। इस पर निरीक्षण कर दिखवाया जाएगा।-डॉ. मीनाक्षी सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल पुरुष व महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed