फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   April start water tanker

अप्रैल से शुरू हो जाएंगे पानी के टैंकर

Sun, 14 Mar 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
April start water tanker
झांसी। गर्मियों में महानगर के विभिन्न मोहल्लों में पानी की किल्लत न हो, इसलिए टैंकर शुरू किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो टैंकर एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

महानगर में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर गर्मियों में पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त नहीं होती है। कोछाभांवर, महाराणा प्रताप नगर, अन्नपूर्णा कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, सूजे खां खिड़की, कपूर टेकरी, दरीगरान, मुकरयाना, बिसातखाना, बड़ागांवगेट बाहर, राजगढ़, बिजौली, करगुवां समेत कई क्षेत्रों में पानी के लिए हा-हाकार मचता है। नलों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग हैंडपंप पर निर्भर हो जाते हैं। इस कारण हैंडपंपों पर लाइन लगती है। गर्मियों में हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चले जाने के कारण यह भी जवाब दे जाते हैं। इस कारण लोगों को पानी की बहुत समस्या होती है। पानी के लिए आए दिन धरना - प्रदर्शन शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

पानी की किल्लत न हो, इसलिए जलसंस्थान ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जलसंस्थान पानी के टैंकर चलाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्च में ही टेंडर खुल जाएंगे और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। दरअसल, पिछली बार बरसात बहुत कम होने के कारण इस बार अंदाजा लगाया जा रहा है कि पानी का संकट और अधिक गहराएगा। अप्रैल, मई और जून तक टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। टैंकर 25 स्थानों के चक्कर लगाएंगे, ताकि सभी को पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मार्च में ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी और अप्रैल से पानी के टैंकर शुरू कर दिए जाएंगे, ताकि लोगों को पीने के पानी की समस्या न हो।
- कुलदीप कुमार
अधिशासी अभियंता
जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed