फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Approval sought for getting works worth five lakhs to gram panchayats

ग्राम पंचायतों को पांच लाख के कार्य कराने की स्वीकृति मांगी

Tue, 07 Sep 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Approval sought for getting works worth five lakhs to gram panchayats
झांसी। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की मांग की। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन ने ग्राम पंचायतों को पांच लाख रुपये तक के कार्य स्वीकृत करने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायतों द्वारा निर्मित शौचालय की सफाई के कार्य पर प्रतिमाह नौ हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह कार्य इससे कम खर्च पर किया जा सकता है। विद्यालयों का बिजली बिल शिक्षा विभाग से लिया जाए। प्रधानों का मानदेय बढ़ाकर 15000 रुपये किया जाए। जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, प्रदीप टांडा, रनवीर पटेल, छिमाधर आर्य, यशवंत सिंह, मुकेश गौतम आदि मौजूद रहे। उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, शिक्षित सफाई कर्मचारियों में से बीस प्रतिशत पदोन्नति करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश टिंकल, कृष्णकांत नायक, रामनरेंद्र प्रताप सिंह, शशिकांत, धर्मेंद्र वर्मा, अरविंद सविता, प्रेमनारायण, जितेंद्र, आजाद राजपूत मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ ने ज्ञापन देकर प्रत्येक माह की एक तारीख को सफाई कर्मचारियों का वेतन देने समेत अन्य मांग कीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, संजीव वर्मा, अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed