फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Appointment letters issued to Anganwadi helpers

Jhansi News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिए गए नियुक्ति पत्र

Wed, 09 Sep 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters issued to Anganwadi helpers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। ब्लॉक संसाधन केंद्र मोंठ के सभागार में मंगलवार को गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मोंठ ब्लॉक की 13 और चिरगांव ब्लॉक की छह सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।
इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वालीं मोंठ की पांच और चिरगांव की पांच आंगनबाड़ी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुपोषण से मुक्त हो चुके बच्चों एवं उनके माता-पिता को फलाहार की टोकरी भेंट की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों व सहायिकाओं को मानदेय वृद्धि एवं आईसीडीएस विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के साथ सरकार की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश सिंह, सीडीपीओ ममता पाठक, एडीओ पंचायत, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे। संचालन महेंद्र सविता व संतोष कुमार आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed