फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Appointment letters given to newly recruited railway personnel

रेलवे के नवनियुक्त कर्मियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

Sat, 24 Jul 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters given to newly recruited railway personnel
झांसी। कार्मिक विभाग की ओर से भर्ती कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जुलाई माह में चयनित हुए 16 आरआरसी अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। वर्ष 2020-21 में कोविड महामारी के दौरान आरआरसी के माध्यम से चयनित 1364 अभ्यर्थियों एवं आरआरबी केमाध्यम से चयनित 979 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। इसके अतिरिक्त अनुकम्पा आधार पर चयनित हुए 215 लाभार्थियों को ग्रुप सी में नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ मंडल कार्मिक राजेश गुप्ता ने नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनको मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय समेत अन्य विभाग एवं भारतीय रेलवे से परिचित कराया। इस दौरान मुख्य प्रबंधक दीप्ति मुखर्जी, जेपी किलेदार, मंडल कार्मिक अधिकारी जीपी मिश्र, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे। इसी क्रम में कार्मिक शाखा में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद किया गया। उपस्थित कर्मचारियों ने आजाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में दिए गए योगदान पर चर्चा की। झांसी में उनके प्रवास के बारे में भी बताया। इस दौरान कर्मचारियों के बीच प्रश्नोत्तरी समेत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed