{"_id":"66244d65c6554dedbf066b54","slug":"apply-for-scrutiny-by-14th-may-jhansi-news-c-11-1-hsr1006-301494-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 14 मई तक करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 14 मई तक करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 14 मई तय है। निर्धारित तिथि के बाद सन्निरीक्षा आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सन्निरीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र (लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए अलग-अलग) निर्धारित है। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क कोष पत्र के माध्यम से ही राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। इसके बाद ऑनलाइन भरे सन्निरीक्षा आवेदन पत्र के विवरण को डाउनलोड कर उसके प्रिंटआउट के साथ रजिस्टर्ड डाक से परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज 14 मई तक भेज दें।