फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Apna Dal-S is demanding a Lok Sabha seat from BJP in Bundelkhand

Jhansi News: बुंदेलखंड में भाजपा से एक लोकसभा सीट मांग रहा अपना दल-एस

Tue, 13 Feb 2024 03:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal-S is demanding a Lok Sabha seat from BJP in Bundelkhand
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड में भाजपा से अपना दल-एस एक लोकसभा सीट मांग रहा है। पार्टी का सबसे ज्यादा जोर जालौन सीट पर है। यहां पर पार्टी नेताओं को संगठन मजबूत करने और गतिविधियां बढ़ाने के लिए भी कह दिया गया है।
बुंदेलखंड में लोकसभा की चार सीटें हैं। अभी चारों सीटों पर भाजपा का ही कब्जा है। इससे पहले 2014 के चुनाव में भी भाजपा चारों सीटें जीती थी। वहीं, भाजपा के सहयोगी दल अपना दल-एस की भी लोकसभा चुनाव को लेकर बुंदेलखंड पर नजर है। अपना दल-एस के नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी बुंदेलखंड की एक सीट मांग रही है। सबसे ज्यादा जोर जालौन की सीट पर है। इसको लेकर भाजपा के नेताओं के साथ बातचीत चल रही है। इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल-एस ने भाजपा से बुंदेलखंड में दो सीटें मांगी थीं। दोनों में ही पार्टी जीतने में कामयाब हो गई थी। इसमें एक झांसी की मऊरानीपुर सीट भी शामिल है। बताया गया कि पार्टी के बड़े नेताओं ने पदाधिकारियों को जालौन क्षेत्र में गतिविधि बढ़ाने के लिए कह दिया है। पार्टी की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वर्जन..
बुंदेलखंड में हमारे दो विधायक हैं। हर सीट पर पार्टी का अच्छा जनाधार है। गठबंधन में बुंदेलखंड की जालौन सीट भाजपा से मांग रहे हैं। - दीपेंद्र पटेल दीपू, प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मंच, अपना दल-एस।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed