फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aparajita Women hockey competition organized by Amar Ujala at Major Dhyanchand Stadium

Aparajita: अमर उजाला व खेल निदेशालय की ओर से ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हुई हॉकी प्रतियोगिता, सेमीफाइनल कल

Mon, 12 Dec 2022 07:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Dec 2022 07:33 PM IST
सार

मंगलवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सुबह 11 बजे लखनऊ और सहारनपुर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। वहीं दूसरा मुकाबला गोरखपुर और झांसी मंडल की टीमों के बीच होगा।

विज्ञापन
Aparajita Women hockey competition organized by Amar Ujala at Major Dhyanchand Stadium
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला और खेल विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को आठ टीमों और आठ मंडल की टीमों के बीच मुकाबले आयोजित हुए। मुकाबले में मिर्जापुर, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ, झांसी एवं मुरादाबाद मंडल की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त दी।  

विज्ञापन


प्रतियोगिता में पहला मुकाबला वाराणसी और आजमगढ़ मंडल की टीमों के बीच हुआ। मुकाबले में मिर्जापुर की टीम 2-1 से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से हनी और रोशनी ने एक-एक गोल किए। वहीं वाराणसी की ओर से वर्तिका ने एक गोल किया। 

विज्ञापन

Aparajita Women hockey competition organized by Amar Ujala at Major Dhyanchand Stadium
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

दूसरा मैच मेरठ और कानपुर के मध्य हुआ। जिसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5-0 से टीम को जीत दिलाई। तीसरा मुकाबला गोरखपुर और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में गोरखपुर मंडल की टीम 7-0 से विजयी हुई। गोरखपुर की टीम की ओर से सुनीता कुमारी ने चार, गिन्नी एबी, वंदना पटेल तथा पुष्पांजलि ने एक-एक गोल किए। 

आजमगढ़ और अयोध्या के बीच खेला गया चौथा मुकाबला बराबरी पर रहा। प्रतियोगिता का पांचवां मुकाबला लखनऊ एवं बरेली मंडल की टीमों के बीच हुआ। मुकाबले में लखनऊ के खिलाड़ियों ने एक के बाद 14 गोल किए। जबकि बरेली टीम के खिलाड़ी एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हुए। लखनऊ की ओर से मनीषा पटेल ने छह, पीतांबरी ने चार तथा खुशी ठाकुर ने तीन गोल किए। 

छठवां मुकाबला मेजबान झांसी और चित्रकूट मंडल की टीमों के बीच हुआ। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एकतरफा जीत के साथ झांसी की टीम 6-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का सातवां मुकाबला मिर्जापुर व कानपुर मंडल की टीमों के बीच आयोजित हुआ। जिसमें मिर्जापुर की टीम ने 5-0 से जीत हासिल की। 

प्रतियोगिता का अंतिम मैच मुरादाबाद और अलीगढ़ के मध्य हुआ। मुकाबले में मुरादाबाद की टीम ने 3-0 जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से सलोनी ने दो और आरजू ने एक गोल किया। इस मौके पर शिवम आनंद मुख्य अतिथि तथा रानी यादव विशिष्ट अतिथि रहीं। इस माके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, बृजेंद्र यादव, पूजा कुमारी, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Aparajita Women hockey competition organized by Amar Ujala at Major Dhyanchand Stadium
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
यह रहे निर्णायक
संतोष सिंह, तजम्मुल एच जैदी, रश्मि सिंह, रूपेंद्र सिंह, जावेद खान, सैयद अली, मधु, निर्णायक की भूमिका में रहे।

मंगलवार को इन टीमों के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला
मंगलवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सुबह 11 बजे लखनऊ और सहारनपुर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। वहीं दूसरा मुकाबला गोरखपुर और झांसी मंडल की टीमों के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed