फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aparajita 100 million smiles program organised on female education in Jhansi

अपराजिता: बेटियों की शिक्षा पर बोले झांसी के लोग- देश की प्रगति के लिए ये अहम है

Wed, 28 Aug 2019 12:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 28 Aug 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million smiles program organised on female education in Jhansi
अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत ‘बेटी पढ़ेगी, तभी देश बढ़ेगा’ विषय पर मंगलवार को झांसी के बालिका इंटर कालेज में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की प्रगति के बगैर कोई समाज या देश आगे नहीं बढ़ सकता। 

विज्ञापन


बेटियों की शिक्षा पर केवल सरकारी स्तर पर ही नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी प्रयास होने चाहिए। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण बनाए रखने की शपथ भी ली गई।बड़ागांव गेट ज्ञान स्थली बालिका इंटर कालेज में आयोजित संगोष्ठी में प्रधानाचार्य पूजा सोनी ने कहा कि परिवार के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। बेटी एक नहीं, बल्कि दो परिवारों को रोशन करती है। 
विज्ञापन


परिवार में संस्कार का समावेश महिलाओं से ही होता है। घर की महिला पढ़ी लिखी होगी तो परिवार भी सुशिक्षित होगा। अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक अर्चना गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी हो या विकास, सभी में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी काबिलियत साबित की है। आवश्यकता तो बस प्रोत्साहन की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक श्रोता मृदुल जारौलिया ने कहा कि महिला शिक्षा के प्रति समाज में बदलाव आया है, लेकिन अब भी एक बड़ा तबका इसके प्रति जागरूक नहीं है। वहीं मनोज पुरवार ने कहा कि पढ़ी लिखी बेटी ही पढ़े लिखे परिवार और समाज का निर्माण करती है। देश की प्रगति के लिए ये अहम है। इस दौरान सुषमा गुप्ता, ममता गुप्ता, ऋतु रायकवार, बृजेश नागर, राकेश प्रजापति आदि ने भी विचार प्रकट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed