फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Apaar ID will be created for educational digital identity

Jhansi News: शैक्षणिक डिजिटल पहचान के लिए बनाई जाएगी अपार आईडी

Mon, 09 Dec 2024 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 09 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Apaar ID will be created for educational digital identity
आज और कल सभी विद्यालयों में होगा मेगा अपार दिवस का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार होगी। ये विद्यार्थियों की शैक्षणिक डिजिटल पहचान के लिए बनाई जाएगी। इसके लिए नौ और 10 दिसंबर को सभी विद्यालयों में मेगा अपार दिवस का आयोजन किया जाएगा। अपार आईडी में 12 अंकों का कोड होता है। बताया गया कि अपार आईडी को अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स और डिजिटल लॉकर से जोड़ा गया है, जहां छात्र अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे परीक्षा परिणाम और शैक्षणिक प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके जरिये दाखिला, छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप, प्रमाणपत्र, नौकरी के आवेदन, शैक्षणिक रिकॉर्ड आदि का सत्यापन किया जा सकता है। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि सभी विद्यालयों में सोमवार और मंगलवार को मेगा अपार दिवस का आयोजन होगा।


आईडी बनाने में गुरसराय, नगर क्षेत्र पीछे
विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने में ब्लॉकवार विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित है। मौजूदा समय में जनपद में गुरसराय ब्लॉक ने महज 2.9 फीसदी और नगर क्षेत्र ने 3.1 फीसदी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई है। ये काफी पीछे चल रहे हैं। सबसे ज्यादा 19.7 फीसदी विद्यार्थियों की अपार आईडी मऊरानीपुर ब्लॉक में बनी है।
विज्ञापन




ये हैं विशेषताएं
आजीवन शैक्षणिक पहचान: हर छात्र को 12 अंक की आईडी मिलती है।
- केंद्रीयकृत प्रणाली: सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक ही स्थान पर उपलब्ध होते हैं।
- क्रेडिट स्थानांतरण: संस्थानों के बीच क्रेडिट स्थानांतरण को सुगम बनाती है।
- आजीवन पहचान: छात्र के शैक्षणिक और पेशेवर कॅरियर के दौरान साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed