फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   antim sanskar

अब अंतिम संस्कार करना भी हो गया मंहगा

Fri, 07 May 2021 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
antim sanskar
झांसी। कोरोना संक्रमण ने एकाएक शहर के अधिकांश लोगों को अपने आगोश में ले लिया है। जिसके चलते दिन प्रतिदिन मरीजोें बढ़ रहे हैं। साथ ही मरने वालों की संख्या में भी रोजाना इजाफा हो रहा हैै। मृत्यु के आंकड़े अधिक होने के कारण अर्थियों की मांग काफी बढ़ गई है। मांग बढ़ते ही अंतिम संस्कार करना भी महंगा हो गया है। अर्थी के दाम आठ सौ रुपए से बढ़कर पंद्रह सौ रुपए कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में सीपरी बाजार, सदर बाजार, गोविंद चौराहा, नगरा व गंधीगर का टपरा स्थित बांस वाली गली में अंतिम संस्कार के सामान की बिक्री की जाती है। अंतिम संस्कार में पांच मीटर कपड़ा, मखाने, घी, कपूर, जौ का आटा, पंचरतन, इत्र, शहद, चटाई, तिल, जौ, गुलाल, अगरबत्ती के साथ ही अर्थी का इस्तेमाल आवश्यक होता है। आम दिनों में अंतिम संस्कार का सामान आठ सौ रुपए में मिल जाता है। लेकिन कोरोना काल में अधिक मौतें होने के साथ ही माल की आपूर्ति कम होने का सीधा असर दामों पर पड़ा है।
विज्ञापन

बांस वाली गली में अंतिम संस्कार दुकान के संचालक अखिलेश ने बताया कि शहर भर में एकाएक अधिक मौतें होने के कारण सामान की कमी पड़ गई थी। सिर्फ हमारी ही दुकान से एक दिन में औसतन 70 लोग अंतिम संस्कार का सामान लेने के लिए आ रहे थे। जिससे दामों में इजाफा हो गया था। लेकिन अब बिक्री सामान्य की तरह ही हो रही है। वर्तमान में रोजाना पंद्रह लोग ही अंतिम संस्कार का सामान लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed