फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Anti-human trafficking units converted into police stations

Jhansi News: मानव तस्करी रोधी इकाई थानों में तब्दील

Wed, 14 Feb 2024 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Anti-human trafficking units converted into police stations
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी रेंज के तीनों जनपदों में कार्यरत मानव तस्करी रोधी इकाइयों को थाने में तब्दील कर दिया गया। तीनों थानों में प्रभारियों की भी तैनाती कर दी गई है। इन थानों में लोग अपनी एफआईआर दर्ज करा सकेंगे।
मानव तस्करी, बालश्रम व जबरन देह व्यापार पर अंकुश लगाने और महिला व बच्चों की सुरक्षा के लिए रेंज के तीनों जनपदों में कार्यरत मानव तस्करी रोधी इकाइयों (एएचटीयू) का शासन की स्वीकृति के बाद थानों के रूप में पुनर्गठन किया गया है। झांसी एएचटीयू थाने का प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, जालौन का अनिल कुमार और ललितपुर थाने का प्रभारी कृष्ण देव यादव को बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी थानों में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जिससे महिला बगैर संकोच के अपनी समस्याएं बता सकें। तीनों थानों को आपस में अच्छा सामंजस्य बनाने और पड़ोसी राज्यों से भी सूचना एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed