{"_id":"6802b6d8bba96cb5080ed7ec","slug":"anti-fuse-system-will-protect-the-transformer-by-acting-as-a-shield-and-will-also-save-it-from-incidents-of-fire-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-536635-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रांसफार्मर का कवच बनकर रक्षा करेगा एंटी फ्यूज सिस्टम, आग लगने की घटनाओं से भी बचाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रांसफार्मर का कवच बनकर रक्षा करेगा एंटी फ्यूज सिस्टम, आग लगने की घटनाओं से भी बचाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए विभाग अब इसमें एंटी फ्यूज सिस्टम लगाया जाएगा। इससे ट्रांसफार्मरों के आग लगने या फुंकने की घटनाओं पर रोक लगेगी। इसके साथ ही विभाग को होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकेगा।
ओवरलोड और शॉर्ट सर्किट के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रांसफार्मरों पर आती है। कहीं आग लगने की घटनाएं तो फ्यूज उड़ने से इसके डैमेज होने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इससे विद्युतापूर्ति तो बाधित होती ही है। इसके साथ ही विभाग को भी अच्छा खासा आर्थिक नुकसान पहुंचता है। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने ट्रांसफार्मरों पर एंटी फ्यूज सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। 100 केवी के नीचे एलटी फ्यूज और 100 केवी के ऊपर टेलनेस यूनिट लगेंगे। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता स्तर पर टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही इन्हें खरीदकर ट्रांसफार्मरों पर लगाना शुरू कर किया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स में -
इस तरह करेगा काम, यह होगा लाभ
जब ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड या शॉर्ट सर्किट होगा तो यह फ्यूज सेट तत्काल ट्रिप हो जाएगा
ट्रिपिंग होने पर डीओ सेट का फ्यूज तार जलकर टूट जाएगा। इससे ट्रांसफार्मरों तक सप्लाई पहुंचनी बंद हो जाएगी।
बिजली विभाग का कर्मचारी इसे एक घंटे के अंदर बदल देगा और सप्लाई फिर से चालू हो जाएगी।
इस सिस्टम से 80-90 प्रतिशत तक ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं कम हो जाएंगी।
बॉक्स में -
अप्रैल में सभी ट्रांसफार्मरों पर लगना है फ्यूज
यह फ्यूज शहर के सभी ट्रांसफार्मरों पर लगाए जाना है। उच्चाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अप्रैल में सभी ट्रांसफार्मरों को लगाने के निर्देश दिए। कहा गया है कि 100 केवी और इससे ऊपर क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के साथ ऐसे ट्रांसफार्मर जो बार-बार फुंक रहे हैं, उन पर आवश्यक रूप से फ्यूज लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बॉक्स में -
झांसी परिक्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर
जनपद ट्रांसफार्मर
झांसी 22,308
उरई 23,665
ललितपुर 14,001
वर्जन
ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए इनमें अब फ्यूज सिस्टम लगाए जाएंगे। यह एक तरह की डिवाइस होगी जो फाल्ट अथवा अन्य किसी तरह की तकनीकी खराबी आने पर ट्रांसफार्मर की सुरक्षा करेगी। इस व्यवस्था से जहां ट्रांसफार्मर खराब होने से जो आपूर्ति गड़बड़ाती है, उस पर रोक लगेगी। विभाग को होने वाले आर्थिक नुकसान पर भी लगाम लगेगी। - सत्यदेव पाठक, प्रभारी अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, झांसी