{"_id":"60f9cdb28ebc3e58553b7cfa","slug":"antara-injection-beneficial-for-anemic-women-jhansi-news-jhs2001710102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनिमिक महिलाओं के लिए अंतरा इंजेक्शन फायदेमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनिमिक महिलाओं के लिए अंतरा इंजेक्शन फायदेमंद
विज्ञापन
झांसी। अनचाहा गर्भ रोकने और दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए अंतरा इंजेक्शन एक सुरक्षित विकल्प है। खून की कमी से ग्रसित महिलाओं के लिए ये इंजेक्शन फायदेमंद है। तीन माह के अंतराल पर ये इंजेक्शन लगाया जाता है।
परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि एक बार ये इंजेक्शन लगने के बाद तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिल जाता है। महिला अस्पताल सहित सभी प्राथमिक और उप केंद्रों पर ये इंजेक्शन लगाया जाता है। पहला इंजेक्शन डॉक्टर की देखरेख में लगाया जाता है फिर एएनएम अपने स्तर पर इस इंजेक्शन को लगाती है। दो बच्चों के बीच अंतराल हो या महिला बच्चे पैदा करने की स्थिति में न हों, ऐसे में अंतरा इंजेक्शन बहुत सहायक है। यहां तक कि जिन महिलाओं में खून की कमी है और थोड़ा समय बाद बच्चा चाहती हैं, उनके लिए इंजेक्शन बहुत फायदेमंद हो सकता है। महिलाएं अंतरा केयर लाइन टोल फ्री नंबर 18001033044 से किसी भी तरह की समस्या होने पर घर बैठे सलाह ले सकती हैं। अंतरा इंजेक्शन लगवाते ही महिला को इस नंबर पर अपने पंजीकरण करवाना चाहिए। पंजीकरण के बाद केयर लाइन से अगले इंजेक्शन की तारीख भी याद दिलाई जाती है।
ये हैं आंकड़े
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019-20 में 4421 अंतरा की डोज दी गईं। वर्ष 2020-21 में 3170 और 2021-22 में जून तक 371 महिलाओं ने अंतरा अपनाया। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान 11 से 18 जुलाई तक 153 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन अपनाया है।