फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Another accused of religious conversion arrested

Jhansi News: हत्थे चढ़ा धर्म परिवर्तन कराने का एक और आरोपी

Sat, 19 Aug 2023 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Another accused of religious conversion arrested
- पहले तीन आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल, एक फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे नहर की पुलिया के पास से दबोचा गया। जबकि, इस मामले के तीन आरोपियों को पहले जेल भेजा जा चुका है। जबकि, एक फरार है।

प्रेमनगर थाना इलाके में 29 जुलाई को बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराने का मामले सामने आया था। यहां एक मकान में एनजीओ की आड़ में महिलाओं और युवतियों का पैसे और बेहतर जीवनशैली का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से मौके से दो आरोपी अभिषेक कुमार और पूनम चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद एक अन्य आरोपी रोशनी अहिरवार को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को प्रेमनगर पुलिस की टीम ने प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह की अगुवाई में चौथे आरोपी महावीरनपुरा नगरा निवासी संतोष कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। उसे पुलिया नंबर नौ क्षेत्र से आजादपुरा नहर की पुलिया के पास से पकड़ा गया। जबकि, इस घटना का एक आरोपी अभी फरार बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed