फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Announcement of election of co-operative bank, votes will be held on 22

Jhansi News: सहकारी बैंक के चुनाव का ऐलान, 22 को पड़ेंगे वोट

Fri, 02 Jun 2023 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Announcement of election of co-operative bank, votes will be held on 22
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जिला सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव का ऐलान हो गया है। 22 जून को 12 निदेशकों के लिए वोट डाल जाएंगे। अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जून को होगा। जबकि 22 जून को परिणाम घोषित होगा। निदेशक मंडल गठित होने के बाद 23 जून को सभापति एवं उपसभापति का चुनाव होगा।
झांसी में कुल 123 सहकारी समितियां हैं। इनमें से प्रत्येक सहकारी समिति के सदस्य मिलकर 12 सदस्यीय निदेशक मंडल का चुनाव करेंगे। यह निदेशक मंडल अपने बीच से सभापति एवं उपसभापति का चुनाव करेंगे। अभी जिला सहकारी बैंक के सभापति पद पर भाजपा का कब्जा है। वरिष्ठ नेता जयदेव पुरोहित बैंक के निवर्तमान सभापति हैं, लेकिन 11 मई को ही उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसके बाद जिलाधिकारी बैंक के प्रशासक हैं। पहले यह चुनाव 27 फरवरी को होना था। नगर निगम समेत अन्य चुनाव होने के चलते इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

अब राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग ने नई तिथियां तय की हैं। निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडेय के पत्र के मुताबिक 15 जून को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 16 को आपत्ति दाखिल, 17 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 18 को नामांकन दाखिल, 20 को नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। इसके पश्चात 22 को मतदान एवं उसी दिन मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सहायक आयुक्त अनूप द्विवेदी का कहना है कि चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed